ナレンドラ ダモダルダス モディ नरेन्द्र दामोदरदास मोदी Narendra Damodardas Modi 1950 9 17生 18代インド首相 前グジャラート州首相
गैंगस्टर को मारने के लिए आए बदमाश वकीलों की वेशभूषा में कोर्टरूम में आगे की कुर्सियों पर पहले से ताक लगाए बैठे थे जज के सामने ही गोगी पर गोलियां बरसाईं 3 2 1 पहले नंबर पर था केस आखिरी में सुना गया गैंगस्टर जितेन्द्र सिंह गोगी की अदालत में पेशी को लेकर पुलिस पहले से सतर्क थी। अदालत द्वारा जारी सुनवाई सूची में गोगी का मुकदमा पहले नंबर पर था। लेकिन, शायद अदालत व पुलिस दोनों इस आरोपी की पेशी को लेकर सचेत थे। इसलिए सुबह दस बजे सुने जाने वाले मामले को आखिर में सुनने का निर्णय किया गया। दोपहर साढ़े 12 बजे तक अदालत ने जमानत याचिकाओं व अन्य मामलों पर सुनवाई पूरी कर ली। इसके बाद गोगी के साथ एक ही मुकदमे में सहआरोपी दो अन्य आरोपियों को पहले पेश किया गया। उनकी सुनवाई पूरी कर अदालत ने गोगी को पेश करने को कहा। 30 से 35 राउंड गोलियां चलीं हमलावर कितने शार्प शूटर थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब पुलिसकर्मी गोगी को लेकर कोर्टरूम में घुसे तो हमलावर कई फुट की दूरी पर थे। लेकिन, उन्होनें सीधा निशाना गोगी पर साधा। हमलावरों ने सात से आठ गोलियां गोगी को मारी। गोगी वहीं गिर गया। इसी बीच स...